बीबीएमबी से हिमाचल को हर साल मिलेगी 60 करोड़ यूनिट बिजली, 20 साल में होगी 15 हजार करोड़ रुपये की कमाई
शिमला, 06 नवंबर। करीब तीन दशक से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में अपने हिस्से के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हिमाचल प्रदेश को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत के आदेश के बाद प्रदेश को अपनी हिस्सेदारी के बदले नकद राशि के बजाय बिजली मिलेगी। इस व्यवस्था के तहत हिमाचल को