शिमला में पर्यटकों की भीड़, रोजाना 40 हज़ार वाहनों की आवाजाही, वीकेंड पर होटल पैक
शिमला, 21 जून। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंच गया है। सुहावने मौसम और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए दिन के तापमान ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से